राशिफल 06 फरवरी 2020 : जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?


मेष राशिफल : अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं, यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं, वाहन सुख की प्राप्ति संभव।

वृषभ राशिफल : दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। करियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशिफल : आपके काम करने के तरीकों में सुधार की जरूरत है। आज धनागमन सहज होगा। स्वास्थ्य में लाभ मिल सकता है। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा और वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशिफल : कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों की स्वास्थ्य संबंधी समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें।

सिंह राशिफल : अपने पराये में फर्क समझें। ‍दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दुसरों के निजी मामलों में बोलना बंद करें।

कन्या राशिफल : कम बोलें, अच्छा बोलें। शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

तुला राशिफल : सोच के परे कार्य होने से परेशानी बड़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।

वृश्चिक राशिफल : नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर कार्य करें।

धनु राशिफल : दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहे है। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी पर इष्ट बल पर मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मकर राशिफल : दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं, जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं। स्वास से संम्बंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।

कुंभ राशिफल : समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख शांती चाहते हो तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा, मुश्किल हैं। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

मीन राशिफल : अपने आप पर विश्वास रखो, दूसरों के भरोसे न रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है, सजग रहें सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा। व्यय बढ़ेंगे।

Post a Comment

और नया पुराने