रेड कलर की साड़ी में जान्हवी ने दिखाई कातिलाना अदा, तस्वीरें वायरल


बाॅलीवुड एक्ट्रेस  जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में 'कारगिल गर्ल' का रेड लुक देखने को मिल रहा है।


तस्वीरों में वह रेड कर की साड़ी में बला की खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने अपनी साड़ी को बेकलेस, डीप नेक ब्लाउज के साथ टीमअप किया है।


इसके साथ उन्होंंने न्यूड मेकअप किया है, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। बता दें कि एक्ट्रेस इससे पहले भी कई बार साड़ी में नजर आ चुकी हैं।


इसके अलावा वो ट्रेडिशनल लुक ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस मॉर्डन लुक में भी खूब पसंद की जाती है। जाह्नवी कातिलाना अंदाज में कैमरे के सामने पोज दे रही हैं।


जाह्नवी का दिलकश अंदाज देख आप उन पर मर मिटेंगे। 'धड़क गर्ल' की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।


वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी हाल ही में एक वेबसीरीज में नजर आईं थी। इसके अलावा इस साल एक्ट्रेस राजकुमार राव के साथ फिल्म 'रूही अफ्जा' में नजर आएंगी। फिल्म में वह डबल रोल में दिखेंगी। इसके अलावा 'दोस्ताना 2' और 'तख्त' में भी नजर आएंगी।

Post a Comment

और नया पुराने