दिशा ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर समंदर किनारे रेड कलर की बिकिनी में बेहद हॉट और बोल्ड तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को देखने के बाद हमेशा के तरह सोशल मीडिया पर फैंस उनके परफेक्ट फिगर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए दिशा पाटनी ने कैप्शन में लिखा है "मलंग।" उनके इस कैप्शन के देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि दिशा सोशल मीडिया पर भी अपनी फिल्म के प्रमोशन का कोई मौका हाथ से जाने नहीं दे रही हैं।
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'मलंग' में दिशा के साथ अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और कुणाल खेमू जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर और गाने हाल ही में रिलीज किए गए हैं।
दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर की यह फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। दिशा इन दिनों सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' का हिस्सा होंगी। और यह फिल्म इसी साल ईद के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
इससे पहले दिशा और सलमान फिल्म 'भारत' में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा दिशा अपने बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 3' में अभिषेक बच्चन के 'दस बहाने' सॉन्ग पर उनके साथ परफॉर्म करती दिखाई देंगी।







एक टिप्पणी भेजें