न्यूज़ीलैंड दौरे पर स्क्वाड में भी शामिल नही किया गया इस भारतीय टीम के इन्फॉर्म लेफ्ट हैंडेड बैट्समैन को

लेफ्ट हैंडेड इन्फॉर्म बैट्समैन हुए न्यूज़ीलैंड के दौरे पर जाने से पहले टीम से बाहर , हम बात कर रहे हैं शिखर धवन की जो तीसरे मैच ऑस्ट्रेलिया की खिलाफ चोटिल होने के कारण नही खेले थे , पर अब BCCI ने एलान कर दिया है कि धवन की चोट गंभीर है और वो न्यूज़ीलैंड दौरे के दौरान वनडे और टी -20 मैच में रेस्ट करेंगे ।


बता दे कि भारत का न्यूज़ीलैंड दौरा 24 जनवरी से 4 मार्च तक चलेगा और इसके बीच 5 टी-20 ,3 वनडे और 2 टेस्ट मैच की सीरीज़ खेली जाएगी साथ में बोर्ड ने टीम के स्क्वाड की घोषणा भी कर दी है , धवन के साथ ईशांत शर्मा भी चोटिल हैं और न्यूज़ीलैंड टेस्ट मैचों में बाहर रेस्ट पर रहेंगे ।


हम आपको न्यूज़ीलैंड के साथ सारे मैचों की तारीख बताते हैं :- 24 जनवरी से 5 टी -20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी और यह खिलाड़ी टी-20 स्क्वाड में हैं :-


विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, संजू सैमसन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर ।


अगर हम वनडे की बात कर के तो 5 से 11 फरवरी तक इंडिया - न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की रोमांचक सीरीज खेलेगी और इसके लिए टीम के स्क्वाड में यह खिलाड़ी शामिल हुए हैं :-
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी,केदार जाधव । 


अगर हम टेस्ट स्क्वाड की बात करे तो वो अभी घोषित नही हुआ हैं लेकिन भारत - न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 21 फरवरी से 4 मार्च तक 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी और यह भी दौरा बहुत ही टक्कर का और रोमांचक होने वाला है ।

Post a Comment

और नया पुराने