रिकी पॉइंटिंग ने भी यह बात जानकर करदी क्रिकेट के भगवान की तारीफ




क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेटिंग करियर में 100 शतक लगाए हुए है और इंडियन टीम को जिताने में कई बार समर्थ भी हुए, इसी के साथ-साथ सचिन की रग-रग में दुसरो की मदद करने की भावना भरी हुई है यह हमने कई बार देखा है ।


सचिन अभी ऑस्ट्रेलिया में चल रही बुशफ़ायर क्रिकेट लीग से जुड़े हुए हैं इसका कारण उन्होंने बताया कि - मैं लीग से ऑस्ट्रेलिया में लगी आग के पीड़ित लोगों के चैरिटी फण्ड में पैसे भरकर उनकी मदद करना चाहता हूं ।


बुशफ़ायर क्रिकेट लीग में पॉइंटिंग 11 और वार्न 11 के नाम से भी टीमें उतरी है ,जिसके कोच लीजेंड सचिन और वेस्ट इंडीज के कर्टनी वाल्श को चुना गया है, साथ ही तेंदुलकर ने कोच बनने पर ट्वीट भी किया हैं कि - मैने पॉइंटिंग 11 की परफेक्ट टीम चुनी है, साथ ही यह लीग भी परफेक्ट है जिसके कारण हम ऑस्ट्रेलिया में लगी आग से पीड़ित जानवरो और इंसानों की मदद कर सकते हैं ।


ऑस्ट्रेलिया के लीजेंड प्लयेर रिकी पॉइंटिंग ने सचिन के ट्वीट से पहले अपनी बात कही - इस लीग से महान सचिन ने जुड़कर देश के प्रति प्रेम भावना दिखाई और अपना कीमती वक़्त इस परफेक्ट टीम को देने की चेष्टा करी इसके लिए उनका धन्यवाद ।

बिग बैश लीग में कई खिलाड़ी अपना योगदान दे रहे है , जैसे वार्न और जेफ थॉमसन ने अपनी बैगी ग्रीन केप नीलाम करी साथ ही क्रिस लीन, ग्लेन मैक्सवेल और शार्ट सहित कई क्रिकेटरों ने हर छके पर 250डॉलर चैरिटी देने का निर्णय लिया ।  

Post a Comment

और नया पुराने