बिग बॉस में हुई सलमान खान की भविष्यवाणी सच, उन्होंने पहले ही लड़कियों को चेताया था कि सब तुम्हारा फायदा उठा रहें हैं और फाइनल राउंड में तुम्हे छोड़ देंगे , और अब ऐसा ही चल रहा है सिद्धार्थ ने शहनाज़ से ब्रेकअप कर लिया और अब माहिरा-पारस के बीच भी लड़ाई हो गई है, बातों से लगता है इनका भी ब्रेकअप होने वाला है ।
सिद्धार्थ ने शहनाज़ से आपसी मन-मुटाव के कारण ब्रेकअप किया और अब पारस-माहिरा के बीच भी ऐसा कुछ होने है क्योंकि पिछले एपिसोड में दोनों बुरी तरह झगड़ते हुए दिख रहें हैं और सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोस भी बहुत तेज़ी से वायरल हो गई हैं ।
वीडियो में बात साफ पता लग रही है कि- पारस-विशाल से बात करते हुए दिख रहे हैं और उनके बीच माहिरा आ जाती हैं और पारस को गाली देने से रोकती हैं लेकिन पारस उनपर चिल्ला उठते हैं और बोलते हैं तू यहां से निकल जा , मेरी आदत है गाली देना, मैं इसे नही छोड़ सकता तेरे को क्या मतलब है लेकिन माहिरा अपनी बेज़्ज़ती सुनकर भी वहीं खड़ी रहती हैं और कहती हैं - मैं कितनी बेशर्म हूँ ना जो इतनी बेज़्ज़ती सुनकर भी यहां खड़ी हुई हूँ ।
और उसके बाद जो बात हुई, उससे साफ हो गया कि इन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन तक टिकने वाला है, पारस ने कहा : की तू हमारे रिश्ते को लेकर इतनी सीरियस मत हो अगर तू ऐसा सोच रही है हमारा शो के बाद रिश्ता शादी तक पहुंचेगा तो ऐसा बिल्कुल भी मत सोच वक़्त के हिसाब से सब हो जाएगा, यह बात सुनकर माहिरा रो पड़ती हैं ।
सिडनाज़ जोड़ी जो कि शो में सबसे लोकप्रिय जोड़ी थी उनके बीच भी झगड़ा हो चुका है, इन दोनों की केमिस्ट्री देखकर दोनों को काफी वोट्स भी मिले लेकिन आपसी तनाव होने के कारण शहनाज़ -सिद्धार्थ को खरी-खोटी सुनाती हुईं दिखती है और धक्के मारते हुए भी नज़र आती हैं ।





एक टिप्पणी भेजें