सूत्रों के अनुसार पता चला है कि जेपी नड्डा BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं और उनके लिए यह बहुत सम्मान की बात है, इसी बीच नरेंद्र मोदी ने स्टेज पर आकर एक भाषण देते हुए कहा कि -मुझे खुशी है कि जेपी नड्डा जैसे शुद्ध आदमी अध्यक्ष बने और यह सेवा उनको जीवन भर लोगों के हित के लिए करनी है ।
इसी के साथ नरेंद्र मोदी ने कहा कि -यह सेवा थोड़े समय तक नही करनी पूरी जिंदगी लोगों के हित के लिए करनी है ,जिसे पूरा करने मे हम दिन-रात एक कर देंगे और उनको उनका हक दिलाकर ही रहेंगे हम लोगों की सेवा में जुट जाएंगे चैन से नही बैठेंगे ।
और भारत के प्रधानमंत्री ने कहा कि -हम आज जहां पर खड़े जनता के प्यार और सम्मान की वजह से खड़े हैं हमारी पार्टी को अन्य पार्टियों से अधिक प्यार मिला और हम लोगो की सहायता के लिए हमेशा आगे रहेंगे ,हम एक साथ सार्वजनिक अंतरात्मा बनकर आगे बढ़ेंगे और एक दूसरे की मदद करते रहेंगे ।
नरेंद्र मोदी ने बताया कि - मैं बहुत ही भाग्यशाली हूँ की सभी लोगो की मदद करने का मौका मुझे मिल रहा है वैसे तो राजनीतिक पार्टियों के लिए चुनाव आम बात बन गयी है और अकेले में सभी दल चुनाव- चुनाव करते रहते हैं पर सामूहिक मदद करने के लिए कोई आगे नही आता ।
जी हाँ मोदी जी ने आखिरी में यह बात कहकर सबका दिल जीत लिया कि - हम हमेशा संघर्ष और एकता के लिए तत्पर रहेंगे हमारे होते हुए किसी भी जने को फिक्र करने की जरूरत नही क्योंकि हमारी पार्टी आपके लिए संघर्ष करने में और आपको अपने हित का हिस्सा दिलाने के लिए हमेशा आपके साथ खड़ी रहेगी ।





एक टिप्पणी भेजें