जैसा की हम जानते हैं सिज़लिंग दीपिका पादुकोण ने हालही में फ़िल्म 'छपाक' में बहुत ही अच्छा किरदार निभाया और सबको प्रेरणा दी समाज मे रहकर सबकी मदद करने की,फ़िल्म छपाक में दिपिका ने एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी के लिए रोल निभाया और फ़िल्म में लक्ष्मी के साथ जो भी हुआ पूरा किरदार निभाया साथ ही इस फ़िल्म ने बॉक्स में औसतन कमाई की और नाम भी किया ।
इसी के साथ साथ दीपिका ने अपनी फिल्म को और प्रमोट करने के लिए एसिड सर्वाइवर भेस में टिक टोक पर वीडियो भी अपलोड किया पर यह वीडियो सब लोगो के द्वारा नापसंद किया गया जबकि ग्लैमरस हीरोइन कंगना रनौत ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि -मेरी बहन भी एसिड सर्वाइवर हैं और इस वीडियो से उन्हें बहुत ठेस पहुंची है।
जी हां कंगना को बहुत गुस्सा आया और उन्होंने कहा कि-यह बहुत भद्दा वीडियो था और इस वीडियो की कोई जरूरत नही थी क्योंकि यह भेस कोई जानपूछकर धारण नही करता यह जिंदगी के सबसे बुरे वक़्त पर धारण हो जाता है, मैं जानती हूं कि फ़िल्म के प्रमोशन के लिए आपने यह वीडियो वायरल किया पर ये असभ्य वीडियो है और इसके लिए आपको माफी मांग लेनी चाहिए ।
दीपिका अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए जेएनयू के लेफ्ट विंग बिल्डिंग में भी गयी पर कंगना ने इसकी भी आलोचना की और कहा कि महिला को महिला का सपोर्ट करने ही चाहिए पर दीपिका के तरीके ठीक नही हैं ,साथ ही कंगना ने कहा कि- मैं जानती हूं कि दीपिका ऐसा क्यों कर रही हैं लेकिन मैं टुकड़े-टुकड़े गैंग से भी बहुत नफरत करती हूं जो की रेपिस्ट हैं और सैनिको के मरने पर जश्न मनाते हैं इसका दीपिका से क्या ताल्लुकात है यह तो कंगना ही जाने ।
वर्कफ्रंट की बात करे तो कंगना की फ़िल्म 'पंगा' 24जनवरी को रिलीज होने वाली जिसमे ऋचा चड्ढा और गायक जस्सी गिल भी कम करते नज़र आएंगे, इस फ़िल्म को अश्विनी अय्यर ने डायरेक्ट किया है और बताया जा रहा है की इस फ़िल्म की कहानी कब्बड्डी प्लेयर से जुड़ी है ।





एक टिप्पणी भेजें