हम बात कर रहे हैं ईशांत शर्मा की -जो रणजी मैच में खेलते हुए दूसरी पारी के पांचवे ओवर में टकने में चोट लगने के कारण मैदान से बाहर गए लेकिन बाहर जाकर पता चला की चोट गंभीर है और ईशांत को अब रेस्ट करना पड़ेगा साथ ही भारत के साथ न्यूज़ीलैंड की टेस्ट सिरीज़ से भी उनको बाहर रहना पड़ेगा ।
भारत को न्यूज़ीलैंड के साथ 2 टेस्ट मैच खेलने हैं पहला मैच 21 से 25 फरवरी तक चलेगा और दूसरा मैच 29 फरवरी से 4 मार्च तक चलेगा और इशांत शर्मा को इस सिरीज़ से बाहर बैठना पड़ेगा क्योंकि रिपोर्ट्स के अनुसार उनको गंभीर चोट आई है जो जल्दी ठीक नही होगी और उनकी जगह नवदीप सैनी ले सकते हैं ।
DDCA के निदेशक संजय भारद्वाज ने इशांत की रिपोर्ट और उनकी चोट के बारे में BCCI को जानकारी दे दी है और बता दिया है की इशांत 6 सप्ताह तक रेस्ट पर रहेंगे क्योंकि चोट बहुत गंभीर है ।
इसके साथ संजय ने बताया कि - इशांत को ठीक होने में 6 सप्ताह लगेंगे पर पक्का नही है कि वो पूरे 6 सप्ताह में ही ठीक होंगे यह तो उनके ठीक होने के बाद NCA में जाने के बाद पता चलेगा कि वो ठीक है या नही और न्यूज़ीलैंड दौरे पर जा पाएंगे या नही ?
इसी महीने 24 जनवरी से भारतीय टीम को न्यूज़ीलैंड से तीन मैचों की टी-20 सिरीज़ खेलनी है और उसके बाद तीन मैचों की वनडे सिरीज़ 5 से 11 फरवरी तक खेली जाएगी साथ ही अंत मे 21 से 4 मार्च तक टेस्ट सिरीज़ खेली जाएगी।





एक टिप्पणी भेजें