इस 3 मंजिला इमारत के एक संकरी गली में मौजूद होने से रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें पेश आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग इतनी भीषण थी कि इसने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपने कब्जे में ले लिया। किराड़ी की जिस बिल्डिंग में यह आग लगी उसमें 2 परिवार रहते थे, जिन्हें दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू किया। हालांकि इनमें से 9 लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद सिलेंडर ब्लास्ट हुआ जिससे यह और भड़क गई। इसके चलते दमकलकर्मियों के बचाव कार्य में काफी मुश्किलें पेश आईं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर कपड़े का गोदाम था। कपड़े के गोदाम में ही सबसे पहले आग लगी जिसने देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। दिल्ली में यह पिछले 15 दिनों में आग लगने का दूसरा बड़ा मामला है। आपको बता दें कि 15 दिन पहले ही दिल्ली के अनाज मंडी में आग लगने से 44 लोगों की मौत हो गई थी।

एक टिप्पणी भेजें