इनमें कोहली नंबर वन पर बने हुए हैं जबकि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दूसरे और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं।
सर्च किए गए परिणामों के अनुसार, 2019 में जनवरी से लेकर सितंबर तक कोहली एक महीने में औसतन 20 लाख बार सर्च किए गए हैं। वहीं, धोनी और रोहित एक महीने में औसतन 10 लाख बार सर्च किए गए हैं।
इस बीच, खिलाड़ियों के अलावा भारतीय टीम भी 2019 में सबसे ज्यादा बार सर्च की गई है। 2018 में इंग्लैंड सबसे ज्यादा बार सर्च की गई थी।




एक टिप्पणी भेजें