नवंबर महीने में पैदा होने वाले लोग अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। आइए जानते हैं प्यार के मामले इस में पैदा होने वाले लोग कैसे होते हैं।
नवंबर में जन्मे लोग स्वाभाविक रूप से अच्छे दिखते हैं और काफी आकर्षक होते हैं। ये लोग बहुत जल्दी अपनी तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित कर लेते है। लेकिन एक बार कमिटेड होने के बाद ये अपने पार्टनर के प्रति पूरी तरह से वफादारी निभाते हैं।
अगर आपका साथी भी नवंबर के महीने में पैदा हुआ है तो आप उसकी इस आदत से अच्छी तरह वाकिफ होंगे। आपने महसूस किया होगा कि आपका साथी आपको अपने जीवन के बारे में सब कुछ नहीं बताता है। इसका मतलब ये नहीं है कि वो कुछ गलत कर रहे हैं और उसे छिपा रहे हैं। उन्हें बस अपने बारे में सबकुछ बताने की आदत नहीं होती है। लेकिन वक्त आने पर वो आपके बिना कुछ पूछे खुद ही सब कुछ बता देंगे।
ये लोग अपने प्रियजनों की सुरक्षा के लिए जाने जाते हैं। ये जिन्हें प्यार करते हैं उनके लिए कुछ भी कर गुजरने से संकोच नहीं करते हैं। इनके पास रहने से लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। नवंबर में पैदा हुए लोग खुद से ज्यादा अपने पार्टनर की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं।
कोई भी परफेक्ट नहीं होता है। नवंबर में जन्मे लोगों में भी कुछ कमियां होती हैं। ये लोग अपने पार्टनर के लिए बहुत ज्यादा पजेसिव होते हैं जो कभी-कभी रिश्तें में मुसीबत बन जाता है। ये जल्दी नाराज भी हो जाते हैं। इनमें जलन की भी भावना होती है पर बहुत थोड़ी देर के लिए। ये लोग बहुत भोले होतें और अपने पार्टनर पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं।
ये लोग बहुत ही रोमांटिक होते हैं। अगर आप किसी नवंबर में पैदा हुए व्यक्ति को डेट कर रहे हैं तो वेलेंटाइन डे के कार्ड्स, गिफ्टर्स और जुनून भरा प्यार ये सबकुछ मिलेगा। इनसे अच्छा रोमांस भी कोई और नहीं कर सकता है। अच्छे दिखने वाले, सीधे-साधे और प्यारे, ये सब इनकी विशेषताएं हैं। अगर आप के जीवन में कोई इस राशि का है तो अपने आप को भाग्यशाली समझें।







एक टिप्पणी भेजें