रिया सेन ने कराया फोटोशूट, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें


रिया सेन अपने बोल्ड अंदाज के कारण सोशल मीडिया में काफी चर्चा है। रिया ने फोटोशूट की कई तस्वीरें इंटाग्राम पर शेयर की हैं जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


अभिनेत्री रिया सेन बॉलीवुड का जाना-माना नाम है। वैसे तो रिया सेन का पूरा परिवार ही बॉलीवुड से जुड़ा हुआ है। रिया सेन की माँ मुनमुन सेन, बहन राइमा सेन भी एक्ट्रेस रह चुकी हैं।


इसके अलावा रिया की नानी सुचित्रा सेन भी अभिनेत्री थी। रिया सेन ने 'स्टाइल' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसमे वह अभिनेता शर्मन जोशी के साथ दिखी थीं।


रिया सेन का यह बोल्ड लुक उनके फैंस को काफी पसंद आया। सोशल मीडिया पर रिया की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही रिया के 9 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।


वैसे तो रिया ने अब तक कई बार बिकनी फोटोशूट करवाया है। यह सभी फोटो वह सोशल मीडिया पर शेयर भी करती हैं। बॉलीवुड में आने से पहले रिया सेन ने मुझ्यिक अल्बम, एडवर्टाइजमेंट और मॉडलिंग भी की है।


इसके साथ ही रिया कई सारे फॅशन शो में मॉडल भी रह चुकी हैं। वैसे मॉडल के तौर रिया काफी सक्सेसफुल रही है।


उसने लिम्का, कोलगेट, डाबर वाटिका, निरमा इन जैसे कई बड़े ब्रांड के लिए मॉडलिंग की है। रिया सेन ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तामिल और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है।

Post a Comment

और नया पुराने