नुसरत जहां की नई फोटोज़ ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, तस्वीर देख लोगों ने कहा..!!


पश्चिम बंगाल में ममता दीदी की पार्टी की (टीएमसी) की युवा और खूबसूरत सांसद और बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री नुसरत जहां अपने फैशन को लेकर चर्चा में है। अपनी तस्वीरों से सोशल मीडिया पर वे ढाती रही है।


आए दिन नुसरत अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसे खूब पसंद भी किया जाता है। लेकिन इस बार वह अपने अजीबोगरीब फैशन के चलते लोगों के निशाने पर आ गई।


दरअसल टीएससी सांसद ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें उन्हें पीली साड़ी पर डेनिम की जैकेट पहना हुआ है। उन्होंने गले में जूलरी और आंखों पर सनग्लासेज़ भी लगा रखे हैं।


नुसरत ने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा कि ‘थकी हूं फिर भी पोज दे रही हूं’। उन्होंने इस तस्वीर का क्रेडिट अपने पति निखिल जैन को दिया है। हर बार की तरह इस बार भी नुसरत की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिस पर लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है।


जहां कुछ लोग इस नए फैशन को पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ ने इसे लेकर अभिनेत्री को घेरना भी शुरू कर दिया है। एक यूजर्स ने उनसे पूछा कि ये कौन सा फैशन है?

Post a Comment

और नया पुराने