मालदीव में ढलते सूरज के साथ ली गयी मंदिरा बेदी की ये तस्वीरें हुई वायरल


बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस मंदिरा बेदी पिछले कुछ दिनों से पति राज कौशल और बेटे के साथ मालदीव छुट्टियां बिताने पहुंची हैं। वहां से वो लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हुए अपने बोल्ड फोटोज शेयर करती दिखाई दे रही हैं।


एक के बाद एक कई बिकिनी फोटो शेयर करने के बाद अब मंदिरा बेदी ने मालदीव से अपनी कुछ सेल्फी फोटोज पोस्ट की है। ढलते सूरज के साथ ली गयी मंदिरा की ये तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं।


वैसे हमें आपको बताया मंदिरा बेदी इन दिनों अपने परिवार के साथ मालदीव छुट्टियां बिताने पहुंची हैं। कुछ घंटो पहले मंदिरा बेदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है।


इन फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ मंदिरा बेदी ने कैप्शन में लिखा- ‘@Ozenmaadhoo पर मेरा आखिरी #sunset #Saltbymandira की धूम मचाना।‘


मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो शांति से किया था। इसके बाद वो कई टीवी शो में दिखाई दी। सीआईडी, क्यूंकि सास भी कभी बहू थी में अहम किरदार निभाया।

Post a Comment

और नया पुराने