पाकिस्तान के हिस्से वाले पंजाब प्रांत में ननकाना साहिब शहर मौजूद है, सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी यहीं जन्में थे और पहली बार उन्होंने यहां अपनी शिक्षाएं दी थीं। उन्हीं के नाम पर इस शहर का नाम ननकाना साहिब रखा गया।
लाहौर से 80 किलोमीटर दूर स्थित यह स्थान उच्च ऐतिहासिक और विशाल धार्मिक मूल्य का शहर है और दुनिया भर के सिखों के लिए एक लोकप्रिय तीर्थ स्थल है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गुरुनानक देव जी की शिक्षाएं कई देशों में फैली हुई हैं।
उन्होंने कहा, "गुरु नानक ने वीरता और बलिदान के उदाहरणों के साथ सिख धर्म की नींव रखी। उन्होंने ज्ञान का प्रकाश फैलाया और वे सदैव पूजनीय रहेंगे।"
योगी ने कहा कि कोई भी गुरुद्वारा से भूखा वापस नहीं जाता है। सभी को बिना भेद-भाव के, बड़ा-छोटा, जाति धर्म पूछे बिना वहां लंगर (खाना) दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि सिख धर्म से संबंधित सभी तीर्थों को सुशोभित और पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें