सर्दियों में तिल के लड्डू हैं कई बीमारियों का रामबाण इलाज, जानें इसके फायदे


सर्दियों का मौसम शुरु हो चुका है और अब दुकानों पर तिल लड्डू, चिक्‍की, गजक, रेवड़ी, आदि बिकना शुरु हो गए हैं। सर्दियों में मिलने वाली इन चीजों के नाम अगल अलग जगहों पर अगल होते हैं मगर इनका स्‍वाद दिल को छू लेने वाला होता है। आज हम जिस स्‍वादिष्‍ट लड्डू की बात करेंगे, वह है तिल लड्डू, जो कि गुड और तिल से बनाया जाता है। इसे सर्दियो में खाने से शरीर को अलग ही ताकत मिलती है साथ ही यह सर्दी के मौसम में शरीर को पूरी तरह से गर्म भी रखता है।


1 उच्च रक्तचाप : तिल्ली के तेल में न्यूनतम सैचुरेटेड फैट होते हैं इसलिए इससे बने खाद्य पदार्थ उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकता है।

2 खूनी बवासीर : तिल्ली का पेस्ट मक्खन के साथ मिलाकर पुल्टिस की तरह लगाने से दर्द में राहत मिलती है, साथ ही खून का बहना भी बंद होता है।


3 रात में बिस्तर गीला करना : जो बच्चे रात को बिस्तर गीला कर देते हैं उन्हें आधा चम्मच तिल्ली आधा चम्मच अजवाइन के साथ मिलाकर पानी के साथ रात में दें। बच्चे की उम्र के मुताबिक उसे तिल-गुड़ के लड्डू खिलाए जा सकते हैं।

4 गठिया : भाप से पकाए तिलबीजों का पेस्ट दूध के साथ मिलाकर पुल्टिस की तरह लगाने से गठिया में आराम मिलता है। 

Post a Comment

और नया पुराने