आपको अतिरिक्त अकाउंट बंद करने के लिए अकाउंट से लिंक सभी डेबिट्स को डी-लिंक करवा लेना चाहिए और अगर आपने अपने लोन की इएमआई के लिए उस अकाउंट को लिंक करवाया हुआ है, तो आपको अकाउंट बंद करवाने से पहले अपने कर्जदाता को दूसरा बैंक अकाउंट नंबर दे देना चाहिए। अगर आप कोई पिछला सैलरी अकाउंट बंद कराने जा रहे हैं, तो ऐसे में आपको अपने एंप्लॉयर को नई अकाउंट डिटेल्स दे देनी चाहिए। यदि उस अकाउंट में आपकी पेंशन आ रही है, तो भी आपको पहले अपने एंप्लॉयर को नई अकाउंट डिटेल्स अपडेट करनी होगी।
अकाउंट बंद करवाने के लिए ब्रांच विजिट करें और खाताधारक को ब्रांच में जाकर अकाउंट क्लोजर फॉर्म भरना होगा। साथ ही आपको डी-लिंकिंग फॉर्म भरना होगा और ध्यान रखें कि जब भी आप अकाउंट बंद कराने ब्रांच में जाएं, तो साथ में काम में नहीं आई हुई चेक बुक, क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड भी साथ लेकर जाएं, क्योंकि इन्हें बैंक में जमा कराना होता है।
बैंक अकाउंट बंद करने के लिए ग्राहक से कुछ फीस लेते हैं, लेकिन खाता खुलने के 14 दिनों के भीतर बंद करा रहे हैं, तो कोई भी फीस नहीं ली जाती है और एक साल बाद बंद करवाने पर भी कोई फीस नहीं लगती है। इन दोनों के बीच की अवधि में अकाउंट बंद करवाने पर अलग अलग बैंक अलग-अलग फीस लेते हैं।

एक टिप्पणी भेजें