प्रियंका ने रविवार की रात इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह एक मास्क पहने नजर आ रही हैं।
उन्होंने इस तस्वीर को कैप्शन दिया, "'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग के दिन। अभी यहां शूटिंग करना इतना कठिन है कि मैं सोच भी नहीं सकती कि इन परिस्थितियों में यहां रहना कैसा होगा। हम एयर प्यूरिफायर और मास्क के साथ धन्य हैं।"
इसके बाद उन्होंने लिखा, "बेघरों के लिए प्रार्थना करें। सभी सुरक्षित रहें।"
'द व्हाइट टाइगर' अरविंद अडिगा के पुरस्कार विजेता उपन्यास से प्रेरित फिल्म होगी। उपन्यास के नाम 'द व्हाइट टाइगर' को ही फिल्म का भी नाम दिया गया है।
नेटफ्लिक्स मुकुल देवड़ा के साथ मिलकर 'द व्हाइट टाइगर' का निर्माण कर रहा है। इसमें राजकुमार राव भी हैं।

एक टिप्पणी भेजें