इस अनोखे पत्थर का नाम विज़ार्ड रॉक है। यह पत्थर एरिज़ोना के प्रेसकॉट में हाईवे-89 के पास काफी सालों से रखा हुआ था। एक टन से ज़्यादा वजन वाला पत्थर का ये टुकड़ा अक्टूबर में रहस्यमयी तरीक़े से ग़ायब हो गया था। इसे ढूढ़ने के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया था। मजेदार बात यह है कि ये पत्थर हाल ही में चोर उसी जगह पर इसे रख गए हैं जहां ये पहले था।
पुलिस के मुताबिक कड़ी सुरक्षा के बीच इस पत्थर को कब और किसने रखा इस बात पर संशय है। प्रेसकॉट राष्ट्रीय उद्यान के रेंजन सारा क्लॉसन के मुताबिक़, विजार्ड रॉक की वापसी से सभी खुश है क्योंकि ये इस इलाके का एक लैंडमार्क बन चुका है। पत्थर की वापसी के बाद प्रेस्कॉट नेशनल फॉरेस्ट के अधिकारी इसे नई जगह पर रखने की योजना बना रहे हैं।



एक टिप्पणी भेजें