कोहली इस समय भारतीय टीम के साथ नहीं हैं। कोहली ने ट्विटर पर फोटो डाली और लिखा, "इस दिव्य स्थान पर अपनी पत्नी के साथ आना शानदार आशीर्वाद है। साथ ही आप सभी की दुआओं के लिए तहेदिल से शुक्रिया।" इससे पहले कोहली ने अपने युवास्था से दिन की फोटो डाल पुराने कोहली के लिए पत्र लिखा।
इस नोट में कप्तान ने लिखा, "हाय चिकू, सबसे पहले जन्मदिन की शुभकामनाएं। मुझे पता है कि तुम्हारे पास मेरे लिए तुम्हारे भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल होंगे। मैं माफी चाहता हूं लेकिन मैं ज्यादा सवालों के जवाब नहीं दे सकता, क्योंकि अज्ञानता की सरप्राइज को सफल बनाती है। तुम्हें यह आज पता नहीं चलेगा, लेकिन यह मंजिल से पहुंचने की बजाए सफर तय करने की बात है और यह सफर शानदार है।" कोहली को घर-परिवार में चिकू कहकर बुलाया जाता है।



एक टिप्पणी भेजें