यामी ने कहा, "1990 के दशक की अभिनेत्रियां कॉमेडी में माहिर थीं और इसके बाद काफी लंबे समय तक इस शैली में काम करने का किसी ने भी प्रयास नहीं किया क्योंकि जहां ये (90 के दशक की अभिनेत्रियां) थीं, उस शीर्ष तक पहुंचना आसान नहीं था, लेकिन अब पिछले दो सालों से कॉमेडी ने अपनी वापसी की है।"
यामी ने आगे कहा, "अमर (कौशिक) की आखिरी फिल्म 'स्त्री' इस बात का सबूत है कि कॉमेडी लेखन अब महज छोटे-मोटे या झट से कहे जाने वाले चुटकुलों से नहीं है। यह 90 के दशक की उन महिलाओं के प्रति मेरा सम्मान है जिनसे हम सभी ने सीखा है।"
इस किरदार के लिए जिन अभिनेत्रियों को चुना हैं उनमें श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित और जूही चावला हैं जिनकी फिल्में 'चालबाज', 'हम आपके है कौन' और 'हम हैं राही प्यार के', हमेशा से ही यामी की पसंदीदा रही हैं और जिसने उन्हें हंसाया है।




एक टिप्पणी भेजें