क्रिकेट: मैच के दौरान पाकिस्तानी अंपायर की मौत


यहां एक क्लब स्तर के टूर्नामेंट मैच के दौरान एक स्थानीय अंपयार की मौत हो गई। पाकिस्तान के समाचार चैनल समा टीवी के मुताबिक, नसीम शेख नाम के अंपायर को शहर के गुलबर्ग एरिया में खेले जा रहे मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ा।


उन्हें अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। 52 साल के शेख दिल की बीमारी से पीड़ित थे। इसी साल उन्होंने एंजियोग्राफी कराई थी।


Post a Comment

और नया पुराने