अक्सर प्यार और रोमांस को लेकर कई तरह के सर्वे किए जाते हैं। इन शोध और सर्वों के पीछे की सच्चाई कभी साबित नहीं हो पाई है। पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया की एक ऑनलाइन सर्वे कंपनी ने पूरी दुनिया की महिलाओं पर एक ऑनलाइन सर्वे किया और यह जानने की कोशिश की कि किस उम्र की महिलाएं सबसे ज्यादा रोमांटिक होती हैं।
उम्र जब महिलाएं होती है ज्यादा रोमांटिक:
एक ऑनलाइन कंपनी के माध्यम से हुए इस सर्वे में 236780 महिलाओं ने हिस्सा लिया और अपनी राय दी। सर्वे की मानें तो महिलाएं 28 से 33 साल की उम्र में सबसे ज्यादा रोमांटिक फील करती हैं। सर्वे में शामिल हुई 80 फीसदी महिलाओं ने कहा कि उन्हें 28 साल की उम्र में सबसे ज्यादा पार्टनर की तलाश होती है।
सर्वे में शामिल महिलाओं ने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया। यहां तक कि 80 पर्सेंट महिलाओं को 15 साल की उम्र में ही पहला प्यार हो गया था। 40 पर्सेंट महिलाओं ने माना कि उनकी जिंदगी में एक से ज्यादा पार्टनर हैं।
सर्वे दुनियाभर की महिलाओं पर किया गया था इसलिए इससे ये तो साफ हो गया कि दुनियाभर की महिलाएं शादी और रोमांस को लेकर क्या सोचती हैं। जैसा कि हमने बताया कि 28 से 33 की उम्र में महिलाएं सबसे ज्यादा रोमांटिक होती हैं और यही उम्र महिलाओं को शादी के लिए भी सबसे ठीक लगती है।



एक टिप्पणी भेजें