महाराष्ट्र चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची


नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए सात उम्मीदवारों की अपनी चौथी सूची जारी कर दी है। जारी किए गए सात नामों में से सबसे प्रमुख उम्मीदवार रोहिणी खडसे हैं। वह भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे की बेटी हैं और अपने पिता के निर्वाचन क्षेत्र मुक्ताईनगर से ही चुनाव लड़ेंगी।

चौथी सूची में कटोल, तुमसर, नासिक पूर्व, बोरीवली, घाटकोपर पूर्व और कोलाबा विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं।

पार्टी ने कटोल के लिए चरण सिंह ठाकुर को मैदान में उतारा है। वहीं तुमसर के लिए प्रदीप पडोले, नासिक पूर्व के लिए राहुल ढिकाले, बोरीवली के लिए सुनील राणे, घाटकोपर पूर्व के लिए पराग शाह और कोलाबा विधानसभा सीट के लिए राहुल नार्वेकर को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में नामांकन दायर करने के लिए शुक्रवार आखिरी दिन है। भाजपा ने 150 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है।

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होगा, वहीं 24 अक्टूबर को इसके परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Post a Comment

और नया पुराने