आपको याद होगा कुछ दिन पहले नोरा फतेही और सुरवीन चावला ने कास्टिंग काउच को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया था। अब ‘बिग बॉस’ एक्स कंटेस्टेंट बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम ने भी डायरेक्टर को लेकर एक खुलासा किया है।
पिंकविला से बातचीत में एली ने बताया कि जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा तो उन्हें काफी कुछ सहना पड़ा। लोग उनके वज़न, उनकी लंबाई, उनके बालों का बहुत मज़ाक उड़ाते थे। लोग उन्हें आंटी कहकर चिढ़ाते थे। एली ने बताया, ‘एक लड़की जो इस इंडस्ट्री से ताल्लुक़ रखती थी, उसने उनसे कहा कि वो कभी एक्ट्रेस नहीं बन सकती, क्योंकि उनकी लंबाई बहुत कम है’।
एली के मुताबिक, ये सब उनके साथ तब हुआ जब उन्हें भारत आए हुए सिर्फ दो महीने ही हुए थे। एली ने बताया कि एक बार दो वो डायरेक्टर्स से मिली थीं। मीटिंग खत्म होने के बाद उन्होंने एक डायरेक्टर से हाथ मिलाया तो डायरेक्टर ने गंदा इशारा किया। उस वक्त एली को समझ नहीं आया कि डायरेक्टर ने ऐसा क्यों किया? इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने एक दोस्त से इस बारे में पूछा तो वो हैरान रह गईं।
उनके दोस्त ने उन्हें बताया कि डायरेक्टर ने हाथ मिलाते वक्त जो इशारा किया था उसका मतलब था कि वो आपके साथ सोना चाहता है। आपको बता दें कि इससे पहले सुरवीन कास्टिंग काउच पर खुलासा कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बताया था कि वो उनकी क्लीवेज देखा चाहता है।





एक टिप्पणी भेजें