राशिफल 7 अक्टूबर 2019 : जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?


मेष राशिफल :- मेष राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। दोस्ती पहले से अधिक मजबूत होगी। सेहत फिट रहेगी। मानसिक रूप से संतुष्टि बनी रहेगी। अटका हुआ धन वापस मिलेगा।

वृषभ राशिफल :- वृषभ राशि के लोगों का दिन शानदार रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। सभी कामों में सफलता मिलेगी। दफ्तर में काम का दबाव कम होगा। दंपति जीवन में सुख मिलेगा।

मिथुन राशिफल :- मिथुन राशि के लोगों का दिन शानदार रहेगा। आज सकारात्मक विचारों के साथ काम आसानी से पूर होगा। विवाहितों के लिए दिन शानदार है। रिश्तेदारों के यहां से निमंत्रण आ सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशिफल :- कर्क राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में काम का बोझ ज्यादा रहेगा। काम पूरा करने में सहकर्मी की मदद मिलेगी। बिना सोचे बोलने से काम बिगड़ सकते हैं।

सिंह राशिफल :- सिंह रशि के लोगों का दिन ठीक बीतेगा। जीवनसाथी की तरक्की से आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

कन्या राशिफल :- कन्या राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। किसी रिश्तेदार के लिए आप मददगार साबित हो सकते हैं। दफ्तर में बॉस आपसे खुश रहेंगे। सेहत फिट रहेगी।

तुला राशिफल :- तुला राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। किसी दोस्त की मदद कर सकते हैं। आज आपको बंपर धन लाभ होगा। व्यर्थ के खर्चों से दूर रहें। किसी भी खास काम को आराम से करें।

वृश्चिक राशिफल :- वृश्चिक राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पुरानी योजनाओं को छोड़कर आप नई योजनाओं पर काम करेंगे। पढ़ाई में दूसरों का साथ मिलेगा।

धनु राशिफल :- धनु राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। दफ्तर में सभी काम समय से पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। लवमेट के लिए दिन शानदार है। किसी पुराने दोस्त का कॉल आ सकता है।

मकर राशिफल :- मकर राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव आ सकता है। आज आप कुछ बिजी रहेंगे. आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। लोगों से अनबन हो सकती है।

कुंभ राशिफल :- कुंभ राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। परिवार के साथ मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी बड़ी कंपनी से नौकरी के लिए कॉल आ सकती है।

मीन राशिफल :- मीन राशि के लोगों का दिन अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ कहीं लंच पर जा सकते हैं। रिश्तों में मजबूती आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

Post a Comment

और नया पुराने