जिस देश की हम बात कर रहे हैं वो इथियोपिया, जहां पर आज साल 2019 नहीं बल्कि 2012 चल रहा है जो कि दुनिया के तमाम देशों से 7 साल पीछे है। आपको ये बात जानकार हैरानी होगी कि इस देश ली आबादी महज 10 करोड़ के आसपास है। ख़ास बात ये है कि जहां दुनिया के तमाम देश 1 जनवरी को अपना नया साल मनाते हैं वहीं इथियोपिया के निवासी 11 सितंबर को अपना नया साल मनाते हैं।
दरअसल, इथियोपिया वासियों का अपना खुद का कॉप्टिक कैलेंडर है जिसके हिसाब से वो चलते हैं वहीं दुनिया के तमाम देश एक ही ग्रिगोरियन कैलेंडर के हिसाब से चलते हैं और उनके त्योहार भी इसी कैलेंडर के हिसाब से होते हैं। इथियोपिया के निवासी ऐसा मानते हैं कि ईसा मसीह का जन्म 7BC में हुआ था और इसी हिसाब से यहां दिनों की गिनती शुरू हुई जिसके बाद कॉप्टिक कैलेंडर का निर्माण किया गया। इथियोपिया में कोई भी त्यौहार उस दिन नहीं मनाया जाता है जब पूरी दुनिया उस त्योहार को मना रही होती है।



एक टिप्पणी भेजें