रायपुर के वैज्ञानिक आर. आदित्य वैज्ञानिकों के साथ पहली पंक्ति में बैठे थे और चंद्रयान 2 को नियंत्रित करने वाली टीम में शामिल थे। आदित्य ने शुक्रवार शाम को कहा था कि अगले चौबीस घंटे परिवार से संपर्क नहीं हो सकेगा।
इसके बाद शनिवार को आदित्य के पिता आर. मुरली ने बताया कि इसरो ने सभी वैज्ञानिकों को कंट्रोल रुम में रहने को कहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारसभी के फोन स्वीच ऑफ हैं और विक्रम लैंडर से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही लैंडर से संपर्क टूटने का कारण भी जानने के लिए आंकड़ों का परीक्षण किया जा रहा है।



एक टिप्पणी भेजें