सावधान! अगर आपके पास कंडोम नहीं है तो भी आपका भारी-भरकम चालान कट सकता है!


देश में 1 सितंबर से लागू हुए मोटर व्हीकल एक्ट ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर लोगों के भारी-भरकम चालान कटने की खबरें सुर्खियों में हैं। कहीं 6 लाख का चालान कट गया तो कहीं किसी का 3 लाख का चालान कट गया। नई खरीदी स्कूटी का 1 लाख का चालान कट गया, लेकिन अगर आपके पास कंडोम नहीं है तो भी आपका भारी-भरकम चालान कट सकता है।


जी हां, दिल्ली में एक कैब ड्राइवर का चालान इसलिए कट गया क्योंकि उसने अपने फर्स्ट ऐड बॉक्स में कंडोम नहीं रखा था। दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग पर कैब ड्राइवर धर्मेंद को एक ट्रैफिक पुलिस वाले ने जब रोका तो उनके पास सारे कागजात मौजूद थे। इसके बाद पुलिस ने उनका फर्स्ट ऐड बॉक्स देखा तो उसमे कॉन्डम नहीं था।


फिक पुलिस ने इस बात पर ड्राइवर का चालान काट दिया। हालांकि जब ड्राइवर को चालान की रसीद मिली तो उसमे कंडोम न होने का जिक्र नहीं था बल्कि ओवर स्पीड बताया गया था। इसके बाद कैब ड्राइवर्स में इस बात की अफवाह चल पड़ी है कि अगर कंडोम लेकर नहीं चला तो चालान कट जाएगा। अब कैब ड्राइवर अपने पास कंडोम रखकर चल रहे हैं।


ट्रैफिक पुलिस अफसरों का कहना है कि कैब ड्राइवर्स का कंडोम रखकर चलने का कोई नियम नहीं है। अफसरों ने कहा कि अगर किसी कैब ड्राइवर का इस तरह चालान कटता है तो वह इसकी शिकायत अथॉरिटी से कर सकता है। दिल्ली मोटर व्‍हीकल एक्‍ट-1993 और सेंट्रल मोटर व्‍हीकल एक्‍ट-1989 में भी ऐसा कोई जिक्र नहीं है।

Post a Comment

और नया पुराने