यह खबर कोई और नहीं बल्कि खुद कृष्णा का सोशल मीडिया एकाउंट फैला रहा है। जहां कृष्णा और उनके हैंडसम दोस्त 'बॉयफ्रेंड' की काफी रोमांटिक तस्वीरें नजर आ रही हैं।
ये तस्वीरें बता रही हैं कि कृष्णा श्रॉफ इन दिनों एक फेमस प्रोफेशलन बास्केटबॉल प्लेयर को डेट कर रही हैं। इस हैंडसम हंक का नाम है, इबन ह्यमस। गौरतलब है कि इबन ह्यमस कृष्णा के ही नहीं बल्कि टाइगर श्रॉफ के भी करीबी दोस्त हैं।
अब सोशल मीडिया पर इस लव कपल कृष्णा श्रॉफ और इबन ह्यमस की ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। बीते दिनों कृष्णा ने अपने बॉयफ्रेंड को लेकर मीडिया के सामने बात की थी लेकिन ऑफिशियली कृष्णा ने बॉयफ्रेंड का नाम नहीं लिया था। लेकिन यह तस्वीरें अब सारी बात साफ कर चुकी हैं।
कृष्णा श्रॉफ ने इबन ह्यमस के साथ वाली ये दो तस्वीरें शेयर करके सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। इसमें दोनों काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
वैसे तो ये दोनों तस्वीरें लोगों को इनके प्यार की चुगली करने के लिए काफी थी लेकिन इसके बाद कृष्णा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो शेयर करके सबके शक पर मोहर लगा दी है। इस वीडियो में कृष्णा और इबन कार में नजर आ रहे हैं।






एक टिप्पणी भेजें