सावधान! खाना खाने के तुरंत बाद सोने की आदत है तो बदल लें


कुछ लोग रात को खाना खाने के बाद तुरंत सोने चले जाते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं, तो इससे आपका अतिरिक्त वजन बढ़ेगा। पेट की चर्बी बढ़ने के साथ अपच की समस्या भी होती है। डॉक्टर्स की मानें, तो रात के खाने में और सोने के बीच कम-से-कम दो घंटे का अंतर होना चाहिए।


भोजन करने के दस मिनट बाद 15-20 मिनट वॉक करना जरूरी है। खाना खाते ही तुरंत लेटना भी नहीं चाहिए, थोड़ी देर बैठें, फिर वॉक पर जाएं। दरअसल, रात में शरीर का मेटाबॉलिक रेट धीमा हो जाता है। इससे शरीर भोजन को पचाने में अधिक समय लगाता है। 


ऐसे में हाई कैलोरी, फैट और मसालेदार फूड का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। सोने से तुरंत पहले हेवी भोजन लेने से गैसट्राइटिस और हार्ट बर्न जैसी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं, इसलिए आहार विशेषज्ञ, रात का भोजन हल्का रखने की सलाह देते हैं। 


सूप, दाल, रोटी जैसी खाद्य वस्तुओं का सेवन करें। सोने से दो-तीन घंटे पहले कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। रात को सोने से पहले दूध का सेवन किया जा सकता है। यह अच्छी नींद में भी मददगार होता है।

Post a Comment

और नया पुराने