ट्रंप बिना कार्यक्रम के मोदी का भाषण सुनने समारोह में अचानक पहुंचे


न्यूयार्क, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन पर भाषण सुनने के लिए अचानक पहुंच गए। ट्रंप यहां मोदी का भाषण सुनने के लिए 15 मिनट के लिए पहुंचे। ट्रंप मोदी का भाषण सुनने के बाद जर्मन चांसलर अंगेला मर्केल का भाषण सुना और इसके बाद वह समारोह से निकल गए। रविवार को 'हाउडी मोदी' में प्रधानमंत्री मोदी का भाषण सुनने के बाद उनका यहां पहुंचना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मोदी का भाषण सुनने के दौरान तालियां बजाते हुए दिखे। ट्रंप का इस समारोह में हिस्सा लेने का कोई कार्यक्रम नहीं था।

ट्रंप ने धार्मिक आजादी संबंधी कार्यक्रम के लिए रवाना होने से पहले मोदी का भाषण ध्यान से भाषण सुना। ऐसा माना जा रहा है कि घरेलू राजनीतिक दबाव में ट्रंप इस सम्मेलन में आए।

Post a Comment

और नया पुराने