इस वीडियो में सपना चौधरी बिंदास स्टाइल में हरियाणवी गाने पर थिरक रही हैं। गाने के बोल हैं 'मेरा चांद लुका है यारो घूंघट की ओट में'। सपना ने भी इस पूरे वीडियो में कई बार घूंघट निकालकर अपनी देसी अदाएं बिखेरी हैं।
बता दें कि सपना चौधरी ने इस साल की शुरुआत में फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' से बॉलीवुड में एक्टिंग डेब्यू किया है। फिल्म को तो बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी नहीं मिली लेकिन इस फिल्म में सपना की एक्टिंग को जमकर पसंद किया गया। हालांकि अब सपना उन स्टार्स में शुमार हो चुकी हैं जिनकी हर अदा सोशल मीडिया पर छा जाती है। देखिए यह वीडियो...

एक टिप्पणी भेजें