लेटेस्ट तस्वीरों में टोन्ड बाॅडी दिखाती नजर आई दीपिका पादुकोण


बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के फैशन स्टेटमेंट ने उनकी शादी के बाद काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। दीपिका के पति रणवीर सिंह जहां अपने अतरंगी स्टाइल की वजह से चर्चा में रहते हैं।


वहीं अब दीपिका ने भी अपनी ड्रेसिंग सेंस से ये साबित कर दिया है कि वह भी पति के फैशन को ही फाॅलो कर रही हैं। फिर चाहे दीपिका का कान्स लुक हो या आइफा का लुक हर जगह उनका अतरंगी अंदाज देखने को मिला था।


वहीं इसी बीच एक बार फिर दीपिका की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें उनके एयरपोर्ट लुक की हैं।


इन तस्वीरों में दीपिका ब्लैक स्पोर्ट्स ब्रा के साथ मैचिंग ट्राउजर और गोल्ड जैकेट में हाॅट दिखीं। लाइट मेकअप, शेड्स और ओपन हेयर्स उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।


इस दौरान उन्होंने ब्लैक स्नीकर्स पेयर किए हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में वह अपनी टोन्ड बाॅडी दिखाती दिख रही हैं। तस्वीरों में उनके क्लीवेज दिख रहे हैं। दीपिका की लेटेस्ट तस्वीरों ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है।


वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की बायोपिक में नजर आएंगी। इस फिल्म का नाम 'छपाक' हैं। इसमें उनके साथ विक्रांत मैसी हैं।


यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इसके अलावा दीपिका फिल्म '83' में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग उन्होंने हाल ही में खत्म की है।


फिल्म में वह रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। शादी के बाद यह कपल पहली बार एक-साथ स्क्रीन शेयर करेगा। फिल्म अगले साल 10 अप्रैल में रिलीज होगी।

Post a Comment

और नया पुराने