इस हेलिकॉप्टर में एक आदमी बैठ सकता है। इसका वजन करीब 400 किलो है। चेतराम बताते हैं कि उसने पहले हेलिकॉप्टर में मोटर साइकिल का सिंगल इंजन लगाया था। लेकिन उसे वो उड़ान नहीं भर सका। इसके बाद डीजल का इंजन लगाकर उड़ाने की कोशिश की। तब भी कामयाब नहीं हुआ।
आखिर में चेतराम ने होंडा CBZ मोटरसाइकिल के दो इंजन लगाए। इसके बाद हेलिकॉप्टर उड़ने लगा। युवक का दावा है कि हेलिकॉप्टर 20 फीट की ऊंचाई तक उड़ने में सक्षम है।
हालांकि इसके लिए पहले सरकारी अनुमति चाहिए होगी। युवक ने कहा कि अगर राज्य सरकार उसकी मदद करे, तो वो इसे और बेहतर बना सकता है।
10 लाख रुपए आया खर्च: चेतराम ने बताया कि हेलिकॉप्टर को बनाने में करीब 10 लाख रुपए का खर्चा आया। हेलिकॉप्टर की डिजाइन और तकनीकी उसने यूट्यूब से सीखी। हेलिकॉप्टर में 10 लीटर पेट्रोल भर सकता है।





एक टिप्पणी भेजें