जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, पाकिस्तान पहले पीओके खाली करें : ब्रिटिश सांसद


कश्मीर का राग अलापने और हर मोर्चे पर मात खाने वाले पाकिस्‍तान को अब एक और ब्रिटिश सांसद ने झटका दिया है. उन्होंने न सिर्फ पाकिस्तान से यह कहा है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। बल्कि उन्होंने पाकिस्तान से पीओके (PoK) खाली करने को भी कहा है।


ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन ने पाकिस्तान के कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ले जाने का भी विरोध किया है और कहा है कि पाकिस्तान को पहले PoK को खाली कर देना चाहिए।


बॉब ब्लैकमैन ने कहा कि पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था और पाकिस्तान को पीओके खाली कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग कश्मीर यूएन के रिजॉल्यूशन का पालन करने की बात करते हैं, वे लोग यूएन के पहले रिजॉल्यूशन को नजरअंदाज कर रहे हैं। यूएन के पहले रिजॉल्यूशन में साफ किया गया है कि पीओके जम्मू-कश्मीर का हिस्सा है और पीओके को जम्मू-कश्मीर में मिलाया जाना चाहिए। इसके लिए पहले पाकिस्तानी सेना को पीओके को खाली कर देना चाहिए।

Post a Comment

और नया पुराने