इंस्टाग्राम में अपनी इस तस्वीर में नोरा एक ब्राइट रेड टैंक टॉप के साथ एक रेड कैप पहनी हुई हैं जिस पर 'लाइफगार्ड' कैप्शन लिखा हुआ है।
अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए नोरा ने एक सिर पर एक पिंक विग भी लगाया है। नोरा का यह लुक बार्बी डॉल से काफी मिलता-जुलता है। तस्वीर के कैप्शन में नोरा ने लिखा : "क्या आप लोग नोरियाना की हॉर्ट गर्ल समर के लिए तैयार हैं?"
नोरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जॉन अब्राहम की बाटला हाउस में नजर आई थीं। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी।
वहीं इसके अलावा नोरा विक्की कौशल के साथ 'पछताओगे' गाने पर नजर आईं। यह गाना सोशल मीडिया में खूब वारल हो रहा है। अब नोरा वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ 'स्ट्रीट डांसर 3' में नजर आएगी।





एक टिप्पणी भेजें