कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को यह तस्वीर अच्छी नहीं लगी। एक यूजर ने लिखा, "यह एक खतरनाक बीमारी है। कभी अपनी गरिमा मत भूलो सेल्मा। मैं हालांकि चौंक गई।"
सेल्मा ने यूजर को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह एक नाजुक, मजाकिया, पुराना और रोचक फैशन शॉट है। मुझे यह पसंद आया।"
एक अन्य यूजर ने सेल्मा को पैंट पहनने की सलाह दे डाली। यूजर ने लिखा, "मल्टीपल स्क्लेरोसिस के पीड़ित लोगों के लिए आपने इसे बहुत डरावना बना दिया, मुझे लगता है कि सशक्त रहना चाहिए, लेकिन यह सिर्फ डरावना है।"
यूजर को करारा जवाब देते हुए सेल्मा ने कहा, "सबकी अपनी-अपनी परिस्थिति है। मैंने आपको रोका, इसके लिए माफ करना।"



एक टिप्पणी भेजें