पत्नी के समझाने के बाद रवि दुबे ने किया निया शर्मा के साथ किसिंग सीन, तस्वीरें वायरल


इन दिनों निया 'जमाई राजा 2' वेब सीरिज रिलीज को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनकी को-स्टार रवि दुबे के साथ कीसिंग सीन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वायरल हो रही इन तस्वीरों में निया और रवि समंदर में खड़े हुए किस करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


जमाई राजा 2 की वेब सीरिज रिलीज से पहले ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। इसकी वजह है कि शो के कोस्टार रवि और निया के कीसिंग सींस ने शो के प्रोमो से ज्यादा चर्चा सुर्खियां बटोरी थी। दरअसल, रवि ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा करते हुए बताया था कि अपने 15 साल के करियर में उन्होंने कभी भी किसिंग सीन नहीं किया।


ऐसे में उनके लिए यह किस सीन करना काफी मुश्किल भरा था। यही वजह है कि, रवि ने शो के मेकर्स से किसिंग सीन देने के लिए मना कर दिया था। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि, वह यह काम को किस तरह अंजाम देंगे। हालांकि, फिर उनकी पत्नी सरगुन मेहता और निया शर्मा के समझाने के बाद उन्होंने इसके लिए हामी भरी थी।

Post a Comment

और नया पुराने