अपने रिलेशनशिप से जुड़ी ये बातें कभी ना करें किसी से भी शेयर


आपको अपने रिलेशनशिप से जुड़ी हर बात किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए। आज हम आपको बताएंगे अपने रिलेशनशिप की किन बातों को दूसरों से शेयर करने से आपको बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि वे बातें कौन सी हैं।


पार्टनर की पर्सनल बातें :- आपके पार्टनर ने बहुत विश्वास के साथ आपको अपनी पर्सनल बातें बताई है। कभी भी गुस्से में ही किसी से भी अपने पार्टनर की पर्सनल बातों को न खोलें। आपका पार्टनर आपसे अपना हर सुख दुख बांटता है। आप दोनों में भले ही कितनी परेशानियां क्यों न हो लेकिन आपको उनका विश्वाश कायम रखना है। अगर आप कभी नाराज होकर ही उनकी बात किसी से शेयर करेंगी तो जब कभी उन्हें मालूम होगा तो उनका आपसे भरोसा टूट जाएगा।


अपने लड़ाई झगड़ों से जुड़ी बातें :- हर रिलेशनशिप में नोक-झोक तो होती ही है। जहां दो बरतन होते है वो तो बजते ही हैं। ऐसा न हो कि जब कभी आपस में झगड़ा हो तो इमोशनल होकर आप अपने झगड़ों के बारे में अपने दोस्तों को बताएं। इसके बजाय आप दोनों के बीच आई दूरी को कम करने के प्रयास करें। क्योंकि आप तो इन झगड़ों को भूल जाएंगे, लेकिन आपके दोस्त इसे हमेशा याद रखते हैं।


पार्टनर के पिछले रिलेशनशिप के बारे में :- कभी भी तनाव में या गुस्से में अपने पार्टनर के पिछले रिलेशनशिप से जुड़ी बाते अपने दोस्तों से कभी शेयर न करें। आपका ऐसा करना आपके पार्टनर को बुरा महसूस करा सकता है। इसके अलावा आपके दोस्तों की नजरों में आपके पार्टनर की इमेज नेगेटिव बनेगी। ऐसा करना आपके रिश्ते के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है।

Post a Comment

और नया पुराने