यहां देखे सैफ अली खान की फिल्म लाल कप्तान का दमदार ट्रेलर


सैफ अली खान की फिल्म लाल कप्तान को लेकर एक लंबे समय से काफी बज्ज है। फिल्म में सैफ एक नागा साधू के रोल में नजर आने जा रहे हैं। जब से फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है। तभी से इसकी चर्चा लोगों में शुरू हो गई थी। ऐसे में अब लाल कप्तान का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में सैफ अली खान का लुक बेहद ही दमदार है। फिल्म के इस ट्रेलर को 'चैप्टर वन- द हंट.' नाम दिया गया हैं।

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत सैफ अली खान के डायलॉग से होती है। इस कमाल के डायलॉग के बाद सैफ जबरदस्त एक्शन भी करते नजर आ रहे हैं। फिल्म सैफ अली खान जहां लीड रोल में हैं वहीं सोनाक्षी सिन्हा गेस्ट अपीरियंस में नजर आएंगी। यह फिल्म 18 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Post a Comment

और नया पुराने