रिलेशनशिप में पड़ते ही बढ़ने लगता है लोगों का वजन, जानें दिलचस्प वजह...!!


जिस वजन को घटाने के लिए जिम में आप मोटी रकम चुका रहे हैं बावजूद उसके आपका वजन कम नहीं हो रहा हैं। तो जान लीजिए लगातार बढ़ते वजन के पीछे किसी और का नहीं बल्कि आपके पार्टनर का हाथ है।


1. रिलेशनशिप में पड़ते ही आपका डेली रूटीन बिल्कुल बदल जाता है। पहले जो जिम आपको अपनी जरूरत लगता था वो अब टाइम वेस्ट लगने लगता है। आपको हर वक्त लगता है कि जितना टाइम आप जिम में बिताएंगे उतना वक्त आप अपने पार्टनर को दे सकते हैं। जिसकी वजह से आपकी फिटनेस खराब हो जाती हैंं और आपका वजन बढ़ने लगता है। 


2. आप जब प्यार में होते हैं तो अपना ज्यादातर समय सिर्फ अपने प्यार के साथ ही बिताना चाहते हैं। ऐसे में आपके पार्टनर की हेल्दी,अनहेल्दी सभी फूड हैबिट्स कब आपकी हैबिट्स बन जाती हैं आपको इसका पता भी नहीं चलता है। जिसकी वजह से भी आपका वजन बढ जाता है। 


3. प्यार में पड़ते ही लोगों के बीच अक्सर छोटे-मोटे झगड़े होने लगते हैं। जिसकी वजह से उन्हें तनाव हो जाता है। कई शोधों में इस बात की पुष्टि हुई है कि तनाव के कारण आदमी का वजन बढ़ता है।


4. रिलेशनशिप में रहने वाले लोग अक्सर एक दूसरे को खुश करने के लिए एक दूसरे को गिफ्त देने का बहाना ढ़ूढ़ते रहते हैं। जिसके लिए वो चॉकलेट का सहारा लेते हैं। आपको बता दें कि ज्यादा मीठा खाने से भी इंसान मोटा होता है। 

Post a Comment

और नया पुराने