सर्वे में 41 देशों के करीब 42000 लोगों को शामिल किया गया, जिसमें देश और दुनिया के सबसे लोकप्रिय (चर्चित) पुरुष और महिलाओं का अलग-अलग चयन किया गया।
एक ओर जहां प्रधानमंत्री मोदी देश के सबसे चर्चित पुरुष हैं तो वहीं छह बार की विश्व चैंपियन दिग्गज महिला मुक्केबाज एम सी मैरीकॉम देश की सबसे प्रशंसनीय महिला मानी गई हैं।
सर्वे के अनुसार, पीएम मोदी की रेटिंग 15.66 फीसद है जबकि धोनी की रेटिंग 8.58 फीसदी है।

इस मामले में रतन टाटा (8.02 फीसदी), बराक ओबामा (7.36 फीसदी) और बिल गेट्स (6.96 फीसदी) क्रमश : तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर हैं।
सचिन 5.81 फीसदी रेटिंग के साथ छठे और कप्तान कोहली 4.46 फीसदी रेटिंग के साथ सातवें नंबर पर हैं।
महिलाओं में मैरीकॉम 10.36 फीसदी की रेटिंग के साथ विश्व में 25वें नंबर पर हैं।


एक टिप्पणी भेजें