पीरियड्स के दिनों में पैड न हो तो घबराइए नहीं अपना सकती हैं यह इमरजेंसी जुगाड़!


ऐसा अक्सर होता है कि आपके पीरियड्स समय से पहले आ गए और आपके पास उस फ्लो को रोकने के लिए कुछ है भी नहीं। अपने आप अपने दोस्तों से पैड मांग सकते है लेकिन अगर आपके आसपास दोस्त भी न हो तो घबराइए नहीं हम आपको कुछ ऐसे इमरजेंसी जुगाड़ बता रहे हैं जिन्हें आप मुसीबत की घड़ी में अपना सकती हैं।


रूमाल
आपके बैग में रूमाल तो रहता ही है, फिर टेंशन किस बात की। बस फोल्ड करके पैड के जगह पर इस्तेमाल कीजिये।

टॉयलेट रोल
बाहर हर टॉयलेट में टॉयलेट पेपर रहता है, बस फिर क्या उसको मोड़े और पैंटी में लगायें और हो जाये थोड़े देर के लिए बेफिक्र।


मोजा
अगर पीरियड का फ्लो बहुत ज्यादा हो रहा है और टॉयलेट पेपर से काम नहीं हो रहा है तो सैनेटरी नैपकीन के जगह पर मोजे का इस्तेमाल कीजिये। टॉयलेट पेपर में रैप करके इसको पैंटी में रखें।

वाशक्लॉथ
अरे, घर पर हैं और सैनेटरी नैपकीन खत्म हो गया है, बाहर जाना पड़ेगा। क्या करेंगे? उस वक्त के लिए आप वाश क्लॉथ का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने