पेरिस में स्टाइलिश लुक से धूम मचा रहीं दीपिका पादुकोण, देखें खूबसूरत तस्वीरें


फैशन इवॉल्यूशन के दौर में हर अभिनेत्री या फैशन डिजाइनर के फैशन स्टेटमेंट में एक बदलाव देखने को मिल रहा है।


हाल ही में आईफा 2019 के रेड कारपेट पर पर्पल लुक में धूम मचाने के बाद दीपिका पादुकोण अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड dior के लिए पेरिस में वाक पर उतरीं। 


ब्राउन रंग के लुक में दीपिका पुराने दौर के फैशन का स्वागत करते नजर आईं। देखें दीपिका के नए विंटेज फैशन अवतार की तस्वीरें।


आल ब्राउन लुक में दीपिका का विंटेज फैशन देखते बनता है। ऑफ शोल्डर स्लिट गाउन के साथ ब्राउन श्रग मैच किया गया है। जो काफी रॉयल लुक दे रहा है।


इस विंटेज लुक में दीपिका के मस्टर्ड सनीज 'कूलनेस' का तड़का लगा रहे हैं। 80 के दशक की मशहूर हेयरस्टाइल 'बैक पफ बन' के साथ हेयर स्कार्फ में दीपिका बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। 


लेयर्ड नेकपीस एक्सेसरीज के साथ स्टेटमेंट आईब्रोज और विंकेड आईलाइनर लुक में जान डाल रहे हैं। 

Post a Comment

और नया पुराने