राजस्थान : मायावती को बड़ा झटका, बसपा के सभी 6 विधायक कांग्रेस में शामिल


जयपुर, राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती को बड़ा झटका देते हुए उनके सभी छह विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही विधानसभा में कांग्रेस के कुल विधायकों की संख्या 106 हो गई है।


सोमवार रात हुए इस विलय पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा, "यह अशोक गहलोत के मन की असुरक्षा दिखाता है। उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कानून व्यवस्था की स्थिति पर उन पर सवाल उठाया है।"


राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं। पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 100 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इससे पहले कांग्रेस राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के एक विधायक, बसपा के छह और 12 निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार चला रही थी।

Post a Comment

और नया पुराने