जी हां… सुनकर भले ही आप हैरान हो गए हो लेकिन वाकई में अब ऐसी एप का निर्माण हो चुका है। ये एक ऐसी एप है जिसे ऑन करते ही जैसे ही महिलाएं इसे अपने क्लीवेज पर रखेंगी तो उन्हें उनकी ब्रा और कप का साइज पता चल जाएगा। जी हां… इस एप का निर्माण जापानी डेवेलपर्स ने किया है। इस एप में कुछ ऐसे कैमरे और सेंसर मौजूद है जिसकी वजह से महिलाओं को अपनी ब्रा साइज और कप साइज का पता चल जाएगा।
इस कंपनी का ऐसा मानना है कि हर 5 में से 3 महिलाएं गलत साइज की ब्रा पहनती है और इसके कारण महिलाओ को कई तरह की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन इस खास एप की मदद से महिलाएं आसानी से अपनी ब्रा या कप का साइज जान सकेंगी. जापान में इस एप का विरोध भी हुआ था। दरअसल विरोध करने वाले महिला स्वयं सहायता समूह का कहना था कि ये एक ऐसा यन्त्र है जिसके लिए महिलाओं को पैसे चुकाने पड़ेंगे। जबकि किसी भी महिला को अपनी ब्रा का साइज पता लगाने के लिए किसी एप की जरुरत नहीं होती है बल्कि वो खुद ही अपनी ब्रा का साइज बता सकती है।



एक टिप्पणी भेजें