सैमसन ने इंडिया-ए से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ 48 गेंदों पर 91 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को 36 रनों से जीत दिलाई।
इस पर हरभजन ने ट्वीट किया, "वनडे में नंबर-4 के लिए संजू सैमसन क्यों नहीं.. उनके पास अच्छी तकनीक है, खेल की समझ है। आज दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ अच्छा खेले।"
अपने दोस्त के ट्वीट पर जवाब देते हुए युवराज ने लिखा, "टीम का शीर्ष क्रम बेहद मजबूत है भाई, उन्हें नंबर-4 के बल्लेबाज की जरूरत नहीं है।" इसके साथ युवराज ने हंसने वाली इमोजी लगाई।




एक टिप्पणी भेजें