चंद्रयान-2 की सफलता को लेकर अभी भी सौ फीसदी उम्मीदें, आगामी दो दिन में होगा सब कुछ स्पष्ट


इसरो का भले चंद्रयान दो से संपर्क टूट गया है। लेकिन उम्मीदें अभी तक खत्म नहीं हुई हैं। चंद्रयान दो की सफलता को लेकर अभी भी सौ फीसदी उम्मीदें हैं। हालांकि मिशन की सफलता को लेकर स्थित आगामी दो दिन में स्पष्ट हो जाएगी।


भारत का चंद्रयान मिशन 13 लाख किमी से अधिक का सफर तय कर अभी तक अधूरा है। महज 2.1 किमी की दूरी से मिशन के अधूरे रह जाने पर पूरे देश को मलाल है। लेकिन चंद्रयान की सफलता को लेकर अभी भी उम्मीदें जीवित हैं। अंतरक्षिण विज्ञान से जुड़े वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि इसरो का सिर्फ संपर्क टूटा है तो बड़ी चिंता का विषय नहीं है। क्योंकि ऑटोमेटिक मोड पर चंद्रयान दो कार्य कर रहा होगा।


यदि 2.1 किमी की ऊंचाई से क्रश हो गया होगा तो दिक्कत की बात है। वैज्ञानिकों का कहना है कि दो दिन में इसको लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। जबकि इसकी रिपोर्ट तैयार होने में पांच से छह माह का वक्त लगेगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि 99 फीसदी तक अभियान अभी तक सफल हो चुका है। संचार किसी भी मिशन में कभी भी टूट सकता है।


चंद्रमा के वातावरण में पहुंचने के कारण भी संभव है कि संचार टूट गया हो। यदि संचार टूटा है तो अभियान के सफल होे की पूरी संभावनाएं हैं। क्योंकि संचार दोबारा से स्थापित किया जा सकता है। लेकिन क्रश हुआ है तो भी भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है।

Post a Comment

और नया पुराने